Main Centers
International Centers
India
USA
Wisdom
FILTERS:
SORT BY:
कोई भी परिस्थिति तनावपूर्ण केवल तभी बनती है, जब आप उस पर विवश होकर प्रतिक्रिया करते हैं।
रहस्यमय अनुभवों के पीछे न भागें। रूपांतरण लाने का प्रयास करें।
हर बार जब आप समय देखते हैं, तो याद रखिए कि जीवन गुजरता जा रहा है। जो चीज आपके लिए सचमुच मायने रखती है, उस पर ध्यान देने का यही समय है।
जीने के अलावा यहां और कुछ करने को नहीं है। आपके पास बस यही विकल्प है - या तो आप जीवन को सतही तौर पर जिएं, या फिर इसे गहराई में जिएं।
मेरा एकमात्र इरादा है कि आप एक पूर्ण जीवन के रूप में खिलें – जीवन का उद्देश्य बस यही है।
अगर आप अपने शरीर और मन के साथ पहचान जोड़ना बंद कर दें, जो भोजन और छापों का ढेर मात्र हैं, तो आप भीतर से एक स्थिरता का अनुभव करेंगे। ध्यान करने के लिए बस इतना ही चाहिए।
पूरी धरती पर इंसान के शरीर से बड़ी कोई रासायनिक फैक्ट्री नहीं है। अगर आप अच्छे प्रबंधक हैं, तो आप इसमें आनंद का रसायन पैदा कर सकते हैं।
विजयदशमी अस्तित्व के तीन मौलिक गुणों- तमस, रजस और सत्व - पर विजय पाने के लिए है। मेरी कामना है कि यह दिन आपके लिए विजय का दिन बने।
जब आपकी मानवता पूरे प्रवाह में होती है, तो आप अपने आस-पास के जीवन से जुड़ जाते हैं। यह कोई नैतिकता नहीं है – यह मानव हृदय का स्वभाव है।
समस्या जीवन के साथ नहीं है। समस्या यह है कि आपने अपने मन की बागडोर अपने हाथ में नहीं ली है।
यहां हमारी मौजूदगी बस थोड़े समय के लिए ही है। एक दूसरे से लड़ते हुए हमें इसे और कम नहीं करना चाहिए।
अगर आप अपने मन और शरीर सहित सभी उपकरणों के प्रति आदर भाव रखते हैं, तो हर काम एक आनंदमय और फलदायक प्रक्रिया बन जाता है।