Main Centers
International Centers
India
USA
FILTERS:
SORT BY:
शांति हमारी आंतरिक स्थिति का ही एक स्वाभाविक परिणाम है।
तार्किक बुद्धि सत्य पर जीत हासिल करना चाहती है, जबकि भक्ति सत्य को आत्मसात कर लेती है।
आपका मानसिक नाटक वैसा ही चलना चाहिए जैसा आप चाहते हैं। इसके डायरेक्टर आप हैं।
जीवन में करने के लिए कोई ‘सर्वश्रेष्ठ’ काम नहीं होता। आप जो भी कर रहे हैं, अगर उसमें अपना सब कुछ झोंक देते हैं, तो वही एक महान काम बन जाता है।
जो कुछ भी आप बिना जागरूकता के करते हैं, उसे आप जागरूक होकर भी कर सकते हैं, और इसी से बहुत बड़ा अंतर आ जाता है।
जो अस्तित्व की संपूर्णता को सुनता है, उसके लिए सब कुछ संगीत है।
आपका व्यक्तित्व एक मुखौटा है जिसे आपने समाज में रहने के लिए बनाया है। समस्या तब होती है जब यह मुखौटा आपसे चिपक जाता है।
आध्यात्मिकता का इससे कोई लेना-देना नहीं है कि आप कैसे माहौल में रहते हैं। यह उस माहौल के बारे में है जो आप अपने भीतर बनाते हैं।
इसे आनंद में खेलें, सच्चाई से खेलें, तीव्रता से खेलें। जीवन एक बहुत ही छोटा खेल है — और सबसे भव्य भी।
सफलता का मतलब है किसी काम को उस तरीके से करना जो वास्तव में काम करे।
हम सभी के पास दुनिया में कुछ उपयोगी करने की संभावना है। दूसरों को देखने के बजाय हम यह देखें कि हम क्या कर सकते हैं।