Main Centers
International Centers
India
USA
FILTERS:
SORT BY:
जो अस्तित्व की संपूर्णता को सुनता है, उसके लिए सब कुछ संगीत है।
आपका व्यक्तित्व एक मुखौटा है जिसे आपने समाज में रहने के लिए बनाया है। समस्या तब होती है जब यह मुखौटा आपसे चिपक जाता है।
जीवन में करने के लिए कोई ‘सर्वश्रेष्ठ’ काम नहीं होता। आप जो भी कर रहे हैं, अगर उसमें अपना सब कुछ झोंक देते हैं, तो वही एक महान काम बन जाता है।
एक टीचर का महत्व केवल रटी-रटाई जानकारी देने में नहीं, बल्कि हर स्टूडेंट को प्रेरित करने और एक बेहतर इंसान बनाने में है।
इसे आनंद में खेलें, सच्चाई से खेलें, तीव्रता से खेलें। जीवन एक बहुत ही छोटा खेल है — और सबसे भव्य भी।
सफलता का मतलब है किसी काम को उस तरीके से करना जो वास्तव में काम करे।
हम सभी के पास दुनिया में कुछ उपयोगी करने की संभावना है। दूसरों को देखने के बजाय हम यह देखें कि हम क्या कर सकते हैं।
अगर आपकी मानवता पूरे प्रवाह में है, तो दिव्यता को आपमें उतरना ही होगा।
आपका मानसिक नाटक वैसा ही चलना चाहिए जैसा आप चाहते हैं। इसके डायरेक्टर आप हैं।
मनुष्य होने का अर्थ है हर जीव को कोमलता के भाव से देखने में सक्षम होना।
आप जिस तरह से भोजन करते हैं, वह न केवल आपके शारीरिक स्वास्थ्य को तय करता है, बल्कि यह भी तय करता है कि आप किस तरह सोचते हैं, महसूस करते हैं और जीवन का अनुभव करते हैं।