Main Centers
International Centers
India
USA
Wisdom
FILTERS:
SORT BY:
अपने जीवन में कुछ सार्थक पाने के लिए, आपको स्वयं को खोना होगा।
आमतौर पर जिसे आप असफलता मानते हैं, वो सफलता की तुलना में आपके जीवन के अनुभव को कहीं अधिक गहराई प्रदान करता है।
बाहरी चीजें आपको प्रेरणा और मार्गदर्शन दे सकती हैं, लेकिन आत्म-ज्ञान हमेशा भीतर ही घटित होता है।
मातृत्व की सुंदरता प्रजनन में नहीं बल्कि समावेश करने में है - दूसरे जीवन को अपने ही एक हिस्से के रूप में अनुभव करना।
मन अतीत का संग्रह है। जैसे ही आप मन से परे चले जाते हैं, अतीत का आपके ऊपर कोई वश नहीं रह जाता।
सत्ता अपने आप में भ्रष्टाचार नहीं है। प्रभुत्व चाहने वाले लोगों को जब सत्ता मिलती है, तब यह भ्रष्टाचार का स्रोत बन जाती है।
जब आपको सचमुच ये एहसास होगा कि आप नहीं जानते हैं, तो आपके अंदर न तो कोई पूर्वाग्रह और न ही निष्कर्ष होगा। तब आप बस एक जीवन बन जाएंगे।
इंसान होने का मतलब है कि आप जो कुछ भी करते हैं उसके प्रति जागरूक रह सकते हैं।
अपने आस-पास से प्रभावित हुए बिना अगर आप जानते हैं कि खुद को अंदर से प्रसन्न कैसे रखें, फिर परम मुक्ति से आपको वंचित नहीं रखा जा सकता।
जो कुछ भी हमारे हिस्से में आता है, हम उसे कैसे रेस्पॉन्ड करते हैं और उससे क्या बनाते हैं, यह सौ प्रतिशत हमारे हाथ में है।
यह मेरी कामना और मेरा आशीर्वाद है कि आप अपने आंतरिक आयाम तक पहुंच पाएं। आप जहां भी जाएंगे यह आपके साथ रहेगा।
अगर आप अपनी इच्छाओं को बढ़ाने के बजाय, अपनी क्षमताओं को बढ़ाते हैं, तो आप इस जीवन को सहजता से, शालीनता से और बहुत अच्छा करते हुए जिएंगे।