मार्च और अप्रैल 2017 - सद्गुरु के कार्यक्रम और सत्संग
जानते हैं मार्च और अप्रैल के माह में आयोजित हुए सद्गुरु के सत्संग और अन्य कार्यक्रमों के बारे में
लंदन में शाम्भवी महामुद्रा दीक्षा
अप्रैल 1-2, लंदन : इस दो दिन के प्रोग्राम में सद्गुरु ने लगभग एक हजार प्रतिभागियों को शाम्भवी महामुद्रा में दीक्षित किया। इस दीक्षा प्रोग्राम में आने से पहले इन सभी प्रतिभागियों ने ऑनलाइन इनर इंजीनियरिंग प्रोग्राम किया था।
आई. आई. टी. में यूथ और ट्रुथ पर चर्चा
7 मार्च, आई. आई. टी. दिल्ली में, सद्गुरु ने ‘यूथ और ट्रूथ’ विषय पर छात्रों को संबोधित किया। चर्चा के दौरान छात्रों ने सद्गुरु से पूछा, ‘‘धरती पर अपना समय बीताने का सबसे उत्तम तरीका क्या हो सकता है?’’सद्गुरु बता रहे हैं कि इस धरती पर जीवन का हर रूप अपनी पूर्ण क्षमता को पाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन मनुष्य ही एक ऐसा जीव है जिसे ये नहीं पता कि उसकी पूर्ण क्षमता क्या है। सद्गुरु बताते हैं कि मनुष्य चाहे जीवन में कुछ भी हासिल कर ले, कुछ और पाने की चाहत हमेशा बनी रहती है।
Subscribe
सद्गुरु के साथ अर्नब गोस्वामी का संवाद
6 मार्च, नई दिल्ली। ‘टाइम्स नाउ’ के भूतपूर्व मुख्य संपादक अर्नब गोस्वामी ने सद्गुरु के साथ संवाद के दौरान अध्यात्म, सेवा और सफलता जैसे कई मुद्दों पर प्रश्न पूछे।
ग्लोबल बिज़नेस समिट में सद्गुरु
27 मार्च, ताज पैलेस, नई दिल्ली: इकोनॉमिक्स टाइम्स ग्लोबल बिजनेस समिट में सद्गुरु ने कारोबार जगत के प्रमुखों व नेताओं को संबोधित किया। सद्गुरु के संबोधन का मुख्य विषय था - जीवन की अनिश्चितताओं का कैसे सामना करें और उनसे कैसे निपटें।