कावेरी पुकारे अभियान की झलकें - मैसूर में चौथा दिन
अभियान के तीसरे दिन कृष्ण राज सागर में कावेरी की दुर्दशा देखने के बाद, सद्गुरु ने मैसूर ने एक और दिन बिताया। देखते हैं मैसूर की कुछ और झलकें।

ArticleSep 9, 2019
सद्गुरु को मैसूर के महाराजा रैली शुरू करने की झंडी दिखाते हुए!

मैसूर कार्यक्रम में सद्गुरु ने एक अच्छी खबर साझा की : संयुक्त राष्ट्र मरुस्थलीकरण रोकथाम कन्वेंशन ने ईशा फाउंडेशन को विश्व में रेगिस्तान के फैलने की रोकथाम के लिए मान्यता दी है। ये वाकई गौरव का पल है!

Subscribe
Get weekly updates on the latest blogs via newsletters right in your mailbox.
सद्गुरु के मित्र सोमेंदर सिंह सद्गुरु की मैसूर में 10 किलोमीटर लम्बी रैली देखने आए। वे एक मैकेनिक थे, जिनके साथ मिलकर सद्गुरु अपनी मोटरसाइकिल को बेहतर बनाते थे। 'हम अपनी मोटरसाइकिल को ज्यादा शक्तिशाली बनाने के तरीके खोजते हुए दिन बिताते थे', वे सद्गुरु के साथ बिताए वे सुहाने दिन याद करते हैं।

सद्गुरु की मोटरसाइकिल प्रवेश द्वार के पास खड़ी है...और अपने चालक की प्रतीक्षा कर रही है।
