क्या वह है एक इंसान
या फिर है वह भगवान
या फिर है वह शैतान का रूप
वह नहीं है इनमें से कुछ भी,
पर बनने को है तैयार कुछ भी,
या फिर सब कुछ एक साथ,
जैसी हो जरूरत।
सामने है तुम्हारे
एक रिक्त स्थान,
मत करो कोशिश उसे समझने की
न ही करो कोई सौदा,
रास्ता सिर्फ एक ही है,
कर दो विलीन तुम खुद को उसमें।