मई 2026
मई 2026
पढ़ें: English | Tamil
मोक्ष
यह अंतरतम की स्थिरता है

जो बनाती है बाहरी उल्लास को संभव।

चाहे हो वह ब्रह्मांड या फिर समंदर,

सूक्ष्म परमाणु हो या हो स्वयं मनुष्य।

हर्ष, प्रेम और परमानंद की लहरें

पैदा होती हैं

केवल आंतरिक ठहराव से।

इन दोनों को एक साथ जीना ही,

मुक्ति का राजमार्ग है।
इसे शेयर करें