मार्च 2026
मार्च 2026
पढ़ें: English | Tamil
एक चंचल प्रेमिका
मेरी साँस है एक चंचल प्रेमिका,
वह आती है - जाती है,
पर कभी इस वादे के साथ नहीं
कि वह रुकेगी हमेशा।
अंदर आते, बाहर जाते
वह मुझे चिढ़ाती है हमेशा।

अपनी समस्त योग-शक्तियों के बावजूद,
मैं रोक पाता हूँ उसे अपने आलिंगन में
बस दो-चार मिनट के लिए ही।

वह नहीं है ऐसी प्रेयसी
जो हो जाए उम्र भर के लिए तुम्हारी,
वह मिलती है हर जीवन से
निम्नतम से लेकर सबसे सुगंधित तक।

मेरे भीतर का प्रकाश दिखाता है मुझे
कि नहीं होगी वह
कभी हमेशा के लिए मेरी
पर है वह मेरी जीवन-साँस,
जो मुझे लुभाती और चिढ़ाती है।

अब बस इतना ही है
कि बैठकर मैं देखता रहूँ
जीवन और मृत्यु का,
उठने-गिरने का यह लुभावना खेल।
इसे शेयर करें