अगस्त 2025
पढ़ें: English | தமிழ்

हरी पत्ती

एक नन्ही-सी हरी पत्ती
समेट लेती है विशाल सूरज को
अपने जीवन निर्माण के लिए,
और देने के लिए पोषण कई प्राणियों को
बनाने के लिए इस धरती को
उल्लासपूर्ण जीवन से भरपूर।

क्या किया है महसूस कभी आपने
कि घास का यह साधारण तिनका
आधार है आपके जीवन का

हर एक नई हरी पत्ती
समाधान है, मानवता की
अनेक समस्याओं का।

इसे शेयर करें