FILTERS:
SORT BY:
एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए, यह बहुत जरूरी है कि हम इसे स्पष्ट दृष्टिकोण और समर्पण के साथ विकसित करें, और इसके लिए सही कदम उठाने का साहस रखें। भारत को दुनिया का सबसे जीवंत राष्ट्र बनाने के लिए हममें से हर एक का योगदान जरूरी है।
जीवन इसके लक्ष्य में नहीं है। जीवन इसकी प्रक्रिया में है — इस बात में है, कि इस पल आप अपने भीतर इसे कैसे अनुभव कर रहे हैं।
मेरी कामना है कि आपके सपने सच न हों, और आपकी उम्मीदें पूरी न हों, क्योंकि वे उस पर आधारित हैं जो आप जानते हैं। आप उन संभावनाओं को खोजें, जिनसे आप अभी तक अनजान हैं।
आज से, जीवन को बोझ की तरह ढोना बंद कीजिए। जीवन में नृत्य करते हुए आगे बढ़िए – चाहे आप जो भी कर रहे हों, चाहे जो भी हो रहा हो।
अगर आप उपस्थित हैं, तो मैं हमेशा उपस्थित हूं — आपके पूरे जीवन भर, और उसके बाद भी। यहां तक कि अपना शरीर छोड़ने के बाद भी, मैं उपस्थित रहूंगा।
जब भी नई परिस्थितियां सामने आएं — भले ही वो आपको पसंद न हों— उन्हें स्वीकार करें। आपमें जितना कम प्रतिरोध होगा, आप उतने ही अधिक कुशल और प्रभावशाली होंगे।
जब आप आनंदित होते हैं, तब आपका किसी के साथ कोई टकराव नहीं होता, और आप सबसे अद्भुत चीजें करते हैं।
प्रेम आपको समझदारी नहीं देता। यह बस आपको सही इरादे देता है।
शिक्षा में प्रेरणा होनी चाहिए, न कि सिर्फ जानकारी। केवल प्रेरित इंसान ही अपने और अपने आस-पास के जीवन को रूपांतरित कर सकते हैं।
समृद्धि का अर्थ आपके कपड़े, घर या कार नहीं है। असली समृद्धि यह है कि आप कितने खुश, प्रेममय और आनंदित हैं।
सांस और दिल की धड़कन शरीर के लिए जरूरी हैं। एक मनुष्य के लिए जरूरी है ध्यानमय होना।
योग का मतलब है एक हो जाना। योग सबसे बड़ा सशक्तिकरण भी है। अगर आप हर चीज के साथ एक हो जाते हैं, तो यह एक जबरदस्त सशक्तिकरण है।