FILTERS:
SORT BY:
जब आप पसंद, नापसंद और मजबूर कर देने वाली आदतों के ढर्रे में फंस जाते हैं, तब आप मनुष्य होने की अपनी मौलिक स्वतंत्रता खो देते हैं।
शैक्षणिक योग्यताओं से आपको सिर्फ प्रवेश मिलता है। इसके बाद आपकी क्षमताएं ही काम आती हैं।
आप प्रेम में ऊपर नहीं उठ सकते, आप प्रेम में उड़ नहीं सकते, आप प्रेम में खड़े नहीं रह सकते – आपको प्रेम में गिरना ही पड़ता है। अगर आप भावनाओं के जादू को जानना चाहते हैं, तो आपके कुछ हिस्से को गिरना ही होगा।
आनंद एक स्वाभाविक अवस्था है। दुख आपकी अपनी उपज है।
अगर आप पर्याप्त ध्यान दें, तो अस्तित्व में सब कुछ शानदार है; हर चीज ईश्वर तक पहुंचने का द्वार है।
लीडरशिप का संबंध भाषणों या वादों से नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण से है। आज जिस भारत को हम जानते हैं, सरदार वल्लभभाई पटेल के बिना उसका अस्तित्व ही नहीं होता।
जीवन एक प्रक्रिया है, न कि कोई समस्या। सवाल सिर्फ यह है कि आपने खुद को इस प्रक्रिया के लिए तैयार किया है या नहीं।
आपका कमिटमेंट इसके प्रति नहीं होना चाहिए कि कोई दूसरा आपको कैसा देखना चाहता है। आपका कमिटमेंट इसके प्रति होना चाहिए कि आप खुद कैसे होना चाहते हैं।
हमारा जीवन सुंदर इसलिए नहीं बनता कि हम परफेक्ट हैं। हमारा जीवन सुंदर इसलिए बनता है क्योंकि हम जो कुछ भी करते हैं, उसमें अपना पूरा दिल लगा देते हैं।