1. Home/
  2. Wisdom/
  3. Video/
  4. पीठ और कमर दर्द से छुटकारा पाएं

पीठ और कमर दर्द से छुटकारा पाएं

योग नमस्कार अपने आप में एक शक्तिशाली प्रणाली है। यह रीढ़ के कमर वाले हिस्से को जबर्दस्त तरीके से सक्रिय करता है, रीढ़ के साथ की मांसपेशियों को मजबूत बनाते हुए उसे इस तरह सुदृढ़ करता है कि उम्र बढ़ने के साथ रीढ़ कमजोर न हो। रीढ़ में कमजोरी आने से तंत्रिकाओं में चुभन होती है। अगर पहले से नुकसान शुरू हो चुका है, तो योग नमस्कार से आप अपनी रीढ़ को फिर से दुरुस्त कर सकते हैं। इसका पूरे शरीर पर चहुंमुखी असर होता है। योग नमस्कार अपने आप में एक बहुत सरल और संपूर्ण प्रक्रिया है। एक योगी, युगदृष्टा, मानवतावादी, सद्‌गुरु एक आधुनिक गुरु हैं, जिनको योग के प्राचीन विज्ञान पर पूर्ण अधिकार है। विश्व शांति और खुशहाली की दिशा में निरंतर काम कर रहे सद्‌गुरु के रूपांतरणकारी कार्यक्रमों से दुनिया के करोडों लोगों को एक नई दिशा मिली है। दुनिया भर में लाखों लोगों को आनंद के मार्ग में दीक्षित किया गया है।

video

Nov 23, 2020


Subscribe

Get weekly updates on the latest blogs via newsletters right in your mailbox.
Related Content
video  
क्या हर कोई ब्रह्मचारी हो सकता है?
सद्गुरु बता रहे हैं कि एक ब्रह्मचारी होने का मतलब क्या है, और समझा रहे हैं कि यह बस एक खास तरह के वस्त्र पहनने के बारे में नहीं है। असल में, अगर इसे और गहरे नजरिए से देखा जाए, तो वे बोल रहे हैं कि हर किसी को एक ब्रह्मचारी होना चाहिए।
Sep 25, 2023
video  
क्या आपकी फ़ोटो पर काला-जादू किया जा सकता है?
भारतीय संस्कृति में, लोग अक्सर दूसरों से अपनी फोटो शेयर करने से क्यों हिचकिचाते हैं, और क्या वाकई किसी की फोटो का इस्तेमाल करके उस पर काला जादू किया जा सकता है? जानिए सद्गुरु से..
Sep 25, 2023
video  
पसंद-नापसंद बंधन के आधार हैं
हम आध्यात्मिक प्रक्रिया को हर समय कैसे जारी रख सकते हैं, इस बारे में सद्गुरु एक प्रश्न का जवाब देते हैं और बताते हैं कि हमारी पसंद और नापसंद किस तरह हमें बांधती हैं।
Sep 15, 2023