शोषक रिश्तों के बारे में एक सवाल के जवाब में सद्गुरु बताते हैं कि जीवन की किसी भी परिस्थिति में सबसे महत्वपूर्ण बात यह होती है कि हम खुद के साथ सौ प्रतिशत ईमानदार रहें। सद्गुरु यह भी बता रहे हैं कि हमें अपने अंदर और अपने परिवार के अंदर ध्यान का गुण लाना चाहिए। लोग आजीवन शिकायतें करते रहते हैं क्योंकि वे समस्या का समाधान नहीं खोजना चाहते। ध्यानशीलता का मतलब है कि आप इस तरह के बन जाते हैं कि आप समस्या की जड़ नहीं रह जाते। आप जहाँ भी हैं, आप एक समाधान हैं, एक समस्या नहीं।
Subscribe