1. Home/
  2. Wisdom/
  3. Video/
  4. कावेरी पुकारे - अभी कदम उठाएं, कावेरी को बचाएं

कावेरी पुकारे - अभी कदम उठाएं, कावेरी को बचाएं

कावेरी पुकारे अपनी तरह का पहला अभियान है, जो ये आदर्श स्थापित कर रहा है कि भारत की नदियों - देश की जीवनरेखाओं - का पुनरुद्धार कैसे किया जा सकता है। ये कावेरी के पुनरुद्धार की शुरुआत करेगा और 8 करोड़ चालीस लाख लोगों के जीवन को रूपांतरित करेगा। कावेरी पुकारे, किसानों को कृषि-वानिकी की ओर ले जाकर, कावेरी घाटी में 242 करोड़ पेड़ लगाने में मदद करेगा, और इसके पहले चरण में तमिल नाडू और कर्णाटक में 73 करोड़ पेड़ लगाए जाएंगे। कावेरी घाटी दुनिया की सबसे उपजाऊ घाटियों में से एक रही है। पर आज इसके जल प्रवाह में पिछले 70 सालों में 40% से ज़्यादा की गिरावट आई है। साल 2016 में, कावेरी अपने स्रोत पर ही सूख गई, क्योंकि बारिश में 40 से 70 प्रतिशत की कमी आई थी। इससे ठीक उलटी बात ये है कि तमिल नाडू में कुछ समय पहले साल 2015 में बहुत बुरी बाढ़ आई थी। इसमें 500 लोगों की मृत्यु हो गई थी। इस आपदा में 20,000 से 160,000 करोड़ के नुकसान के अनुमान लगाए गए। और एक साल बाद, एक बार फिर से, तमिल नाडू में सूखा पड़ा, जो कि पिछले 140 सालों का सबसे बड़ा सूखा था, और साथ ही कर्नाटक के अन्न उत्पादन में 36% की कमी आई। एक के बाद एक बाढ़ और सूखे के चक्रों का दौर भारत की लगभग सभी प्रमुख नदियों में दिखाई देने लगा है। यही समय है कदम उठाने का। अभी कदम उठाएं, कावेरी को बचाएं http://CauveryCalling.org 80009 80009 #CauveryCalling

video

Aug 2, 2019


Subscribe

Get weekly updates on the latest blogs via newsletters right in your mailbox.
Related Content
video  
क्या हर कोई ब्रह्मचारी हो सकता है?
सद्गुरु बता रहे हैं कि एक ब्रह्मचारी होने का मतलब क्या है, और समझा रहे हैं कि यह बस एक खास तरह के वस्त्र पहनने के बारे में नहीं है। असल में, अगर इसे और गहरे नजरिए से देखा जाए, तो वे बोल रहे हैं कि हर किसी को एक ब्रह्मचारी होना चाहिए।
Sep 25, 2023
video  
क्या आपकी फ़ोटो पर काला-जादू किया जा सकता है?
भारतीय संस्कृति में, लोग अक्सर दूसरों से अपनी फोटो शेयर करने से क्यों हिचकिचाते हैं, और क्या वाकई किसी की फोटो का इस्तेमाल करके उस पर काला जादू किया जा सकता है? जानिए सद्गुरु से..
Sep 25, 2023
video  
पसंद-नापसंद बंधन के आधार हैं
हम आध्यात्मिक प्रक्रिया को हर समय कैसे जारी रख सकते हैं, इस बारे में सद्गुरु एक प्रश्न का जवाब देते हैं और बताते हैं कि हमारी पसंद और नापसंद किस तरह हमें बांधती हैं।
Sep 15, 2023