सद्‌गुरुइस विडियो के माध्यम से हम पहली बार सद्‌गुरु के अंग्रेज़ी विडियो का हिंदी डब संस्करण प्रस्तुत कर रहे हैं। अप विचारों से जुड़ी इस चर्चा को हिंदी में सुन सकते हैं..

इस विडियो में सद्‌गुरु एक सवाल का जवाब देते हुए बताते हैं कि मन लगातार चलता क्यों रहता है। “विचारशून्यता” और “विचारहीनता” जैसे शब्दों, जिनका एक लंबे अरसे से प्रयोग किया जाता रहा है, का ज़िक्र करते हुए सद्‌गुरु पूछते हैं कि लाखों सालों के विकास के बाद मिले इस शानदार मन को कोई रोकना क्यों चाहेगा। वे याद दिलाते हैं कि मन समस्या नहीं है, समस्या बस इतनी है कि मन “अपनी खुद की कहानियां” बताते रहता है। सद्‌गुरु बताते हैं कि कैसे शांभवी महामुद्रा क्रिया इस स्थिति को बदलने का एक सोपान हो सकता है।