यक्ष

यक्ष एक सात-दिवसीय उत्सव है, जो महाशिवरात्रि उत्सव से पहले की सात रातों को मनाया जाता है। इसमें आप भारतीय शास्त्रीय संगीत व नृत्य की विपुल और विख्यात प्रतिभाओं का परिचय पा सकते हैं। यह उत्सव भारत की प्रदर्शन कलाओं की अद्भुत विविधता अनूठेपन तथा पवित्रता को संरक्षित रखने का एक प्रयास है। अपनी जीवंतता तथा सूक्ष्मता के द्वारा यक्ष के कलात्मक प्रदर्शन, अनुभवातीत सौंदर्य की रचना करते हैं।