सर्दियों के मौसम में गरमागरम सूप का अपना ही मजा होता है। यह जहाँ सर्दी में गर्मी का अहसास देता है, वहीं भोजन में पाचन में भी मदद करता है। इस बार हम पेश कर रहे हैं सूप की ऐसी रेसिपी, जो थोड़ा हटकर हैं। लौह तत्व यानी आइरन से भरपूर चुकंदर जहाँ खून की कमी को दूर करता है, वहीं सहजन के नियमित इस्तेमाल से हड्डियाँ मजबूत होती हैं।

  चुकंदर सूप

 

सामग्री

धुली मूंग दाल       आधा कप

चुकंदर                   125 ग्राम

गाजर                    125 ग्राम

बंदगोभी                 125 ग्राम

लाल मिर्च              एक

नमक                     स्वादानुसार

पिसी काली मिर्च     स्वादानुसार

Subscribe

Get weekly updates on the latest blogs via newsletters right in your mailbox.

ताजा हरा धनिया     2-3 टहनियाँ

विधि

  • दाल को धोकर एक कप पानी में 15-20 मिनट तक भिगो दें।
  • चुकंदर को छील कर बारीक काट लें। गाजर की पलती छाल निकाल कर काट लें।
  • बंदगोभी व लाल मिर्च को बारीक कांट लें।
  • चुकंदर, गाजर, बंदगोभी और मिर्च को निथार कर प्रेशर कुकर में डालें और अब उसमें अंदाज से इतना पानी डालें, ताकि सभी सब्जियाँ भीग जाएं।
  • फिर कुकर का ढ़क्कन लगाकर एक सीटी आने तक पकाएं। इसके बाद इसे आँच से हटाकर ठंडा करें।
  • ठंडा होने पर सामग्री को एक पतीले में डालें। अब इसमें थोड़ा पानी डालकर पतला करें और आँच पर रखें। उबाल आने पर नमक और काली मिर्च डालें।
  • हरे धनिए से सजाकर गरमागर्म परोसें।

सहजन की फली का सूप

India - Koyambedu Market - Drumstick 06

 

सामग्री

सहजन की फली (ड्रम स्टिक)   2

सहजन की फूल                  एक मुठ्ठी

सहजन के पत्ते                    एक मुठ्ठी

टमाटर                              एक छोटा

मक्खन                            एक छोटा चम्मच

जीरा                               आधा छोटा चम्मच

दाल का पानी                    एक छोटा

नमक                              स्वादानुसार

पिसी काली मिर्च                 स्वादानुसार

विधि

  • फलियों के दोनों छोरों को काट कर इन्हें डेढ़ से दो इंच लंबे टुकड़ों में काट लें।
  • एक पतीले में दो कप डालकर इन्हें नरम हो जाने तक उबालें। ठंडा हो जाने पर अंदर का गूदा निकाल कर बाहर का हिस्सा फेंक दें।
  • टमाटर को काट लें।
  • पतीले में मक्खन गरम करके जीरा डालें। जैसे ही जीरा चटकने लगे, इसमें सहजन के फूल, सहजन के पत्ते व टमाटर डालें।
  • अब इसमें दाल का पानी डालकर एक अच्छी उबाल आने दें।
  • मिश्रण के समरूप होने तक लगातार चम्मच से चलाते हुए पकाएं। फिर इसमें सहजन का गूदा डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • स्वादानुसार नमक व काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और गममागरम परोसें।

,