शिव विनाशक क्यों हैं?
लोग आम तौर पर रक्षा और खुशहाली के लिए ईश्वर के पास जाते हैं, लेकिन यौगिक संस्कृति में शिव को विनाशकर्ता के रूप में पूजा जाता है। इस अजीब नज़रिये के पीछे की समझदारी का पता लगाते हैं। Goto page
‘शिव’ शब्द का शाब्दिक अर्थ है, ‘जो नहीं है’। अस्तित्व का आधार व इस ब्रह्माण्ड का बुनियादी गुण विशाल शून्यता ही है। तारामंडल बहुत ही छोटे हैं, पर बाकी सब गहरा अंधकार से भरा शून्य ही है। इसे ही शिव कहा जाता है: ऐसा गर्भ जिससे सब कुछ जन्मा है और ऐसी गुमनामी जिसमें सब कुछ विलीन हो जाएगा। इस तरह शिव की व्याख्या किसी जीव की तरह नहीं, अ-जीव की तरह होती हैै।