इस पेज को बुकमार्क कर लें। सीधा प्रसारण कल शाम 7:00 बजे इस पजे पर शुरू होगा

इन कन्वर्सेशन विथ द मिस्टिक संवादों की एक अनूठी श्रृंखला है जहां जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी प्रतिष्ठित हस्तियाँ सद्‌गुरु के साथ अलग-अलग विषयों पर बातचीत करती हैं। चाहे शेखर कपूर के साथ फिल्म निर्माण की बातचीत हो, के. वी. कामथ के साथ व्यापार पर संवाद, या वीरेंद्र सहवाग के साथ क्रिकेट की बारीकियों की खोज, सद्गुरु जीवन के हर पहलू पर ताज़ा और अनूठी अंतर्दृष्टि प्रदान करते हैं। इस श्रृंखला की अगली कड़ी में कंगना राणावत और सद्‌गुरु 8 अगस्त 2018 को बातचीत करेंगे।

कंगना राणावत

kanganaतीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री और सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले भारतीय कलाकारों में से एक, कंगना राणावत को दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री दोनों का बहुत सम्मान प्राप्त है। कंगना को उनकी पीढ़ी के सबसे ईमानदार, स्पष्ट और अंतर्दृष्टि वाले वक्ताओं में से एक माना जाता है, और उन्होंने अक्सर वेतन असमानता और लिंग-भेद के खिलाफ आवाज़ उठाई है। उन्हें सिनेमा के क्षेत्र में अनोखे योगदान के लिए एनडीटीवी और सीएनएन न्यूज 18 द्वारा 'द इंडियन ऑफ द ईयर' से सम्मानित किया गया था। उन्हें प्रतिष्ठित 'विमेन इन द वर्ल्ड' (विश्व में महिलाएं) शिखर सम्मेलन में बोलने के लिए भी आमंत्रित किया गया था। कंगना, इस साल न्यूज़ 18 राइजिंग इंडिया शिखर सम्मेलन में मनोरंजन उद्योग का प्रतिनिधित्व करने वाली युवा आइकॉन भी थीं।

                          हमारे हिंदी न्यूज़लैटर की फ्री सदस्यता लें

फ्री सदस्यता लें

                          हमारी मासिक पत्रिका की सदस्यता लें

सदस्यता लें

                          सद्गुरु मोबाइल एप्प डाउनलोड करें

डाउनलोड करें

                          सद्गुरु की नई पुस्तक ऑनलाइन आर्डर करें

आर्डर करें