पाँच तत्वों में एक, जो हमें सबसे ज्यादा आकर्षित करता है, लुभाता है, उस अग्नि तत्व के बारे में सदगुरु यहाँ हमें एक गहरी समझ दे रहे हैं। वे केवल मनुष्य के शारीरिक तंत्र के अंदर की अलग अलग अग्नियों और उनके महत्व के बारे में स्पष्टता ही नहीं दे रहे हैं बल्कि अग्नि के सांस्कृतिक और ब्रह्मांडीय आयामों के बारे में भी हमें बता रहे हैं।