आपको दुर्गा पूजा की अनंत शुभकामनाएं! त्योहारों के इस अवसर पर हम आपके लिए लाएं हैं एक खास मीठी रेसिपी - सभी के मनपसंद काजू केक की! इस वीकेंड पर बनाएं काजू केक...


काजू का केक

सामग्री:

  1. काजू   -      200 ग्राम
  2. चीनी   -      200 ग्राम
  3. दूध   -        आवश्यकतानुसार
  4. घी     -       एक छोटा चम्मच
  5. पिसी हरी इलाइची - आधा छोटा चम्मच

रेसिपी – काजू का केक

विधिः

  1. काजू को मिक्सर में रखें और पीस लें।
  2. कटोरे में निकाल लें।
  3. फिर इसी मिक्सर में चीनी रखें और बारीक पीस लें।
  4. पिसे हुए काजू को कढ़ाई में रखें और धीमी आंच पर हल्का सेकें।
  5. फिर इस पर पिसी हुई चीनी छिड़कें, ताकि वह गरमाहट से पिघल जाए।
  6. एक कटोरे में डालें और धीरे-धीरे आवश्यकतानुसार उबला हुआ दूध डालें, ताकि लोई तैयार हो जाए।
  7. इसमें घी और इलाइची डालकर गूंथें।
  8. आप चाहें तो थोड़ी बूंदें खाने के रंग की डाल सकते हैं।
  9. चिकनी थाली में लोई को फैला दें और ऊपर से एक समान कर दें।
  10. ठंडा करें और अपनी पसंद के आकार में काटें और परोसें।

Subscribe

Get weekly updates on the latest blogs via newsletters right in your mailbox.