भोजन के साथ खाना हो, भोजन के पहले खाना हो या हल्के नाश्ते के रूप में लेना हो, सलाद सबसे अच्छा विकल्प होता है। वैसे तो आप अपने रोज के भोजन में कई तरह के सलाद आजमाते होंगे, जिसमें आप तरह-तरह के सब्जियों से लेकर फलों तक का इस्तेमाल करते होंगे, लेकिन क्या कभी चना और जौ को सलाद में आपने इस्तेमाल किया है? तो आइए आज आपको बताते हैं एक ऐसे सलाद की रैसिपी जो बना है चना और जौ से।

सामग्री (5 से 6 लोगों के लिए):

  1. छोटे गोल जौ - 250 ग्राम
  2. काला चना - 150 ग्राम
  3. टमाटर - 2 (कटे हुए)
  4. शिमला मिर्च - 2 (कटी हुई)
  5. काले जैतून - आधा कप (कटे हुए)
  6. अखरोट - आधा कप (दर दरे पिसे हुए)
  7. जुकिनी - एक मध्यम आकार की (चौकोर टुकड़ों में कटी हुई)
  8. तुलसी के ताजे पत्ते - 6 से 10 (कटे हुए)
  9. नींबू का रस - एक सेदो
  10. शहद - एक चम्मच
  11. नमक - स्वादानुसार (इसके अलावा एक चुटकी नमक पकाने के लिए)
  12. काली मिर्च - चौथाई चम्मच
  13. जैतून का तेल - दो चम्मच

 रेसिपी - चने और जौ का सलाद

रेसिपी :

  1. चनों को रात भर या कम से कम आठ घंटे तक पानी में भिगोकर रखें। फिर चने को निथार लें।
  2. इन्हें प्रेशर कुकर में चुटकी भर नमक डालकर ठीक मात्रा में पानी डालकर रखें।
  3. एक मध्यम आकार की कढ़ाई में बार्ली यानी जौ को पानी के साथ 1:3 के अनुपात में रखें। इस पानी में उबाल आने दें, फिर इसमें एक चुटकी नमक डालें।
  4. आंच को हलकी कर दें और धीमी आंच पर इसे 15 से 20 मिनट तक पकने दें। बीच-बीच में इसे चलाते रहें।
  5. जब ज्यादातर पानी सूख जाए तो बर्तन को आंच से उतार लें। इसे ढंक कर दस मिनट तक रखें।
  6. फिर एक कांटे की मदद से जौ को अलग-अलग कर लें।
  7. अब एक बड़े बाउल में जौ, चने, जुकिनी, टमाटर, शिमला मिर्च, जैतून, व अखरोट को मिलाएं।
  8. एक अलग छोटे से बाउल में जैतून के तेल, नींबू का रस, शहद, नमक, काली मिर्च, व तुलसी के पत्तों को अच्छी तरह से फेंटे।
  9. इस ड्रेसिंग को सलाद के ऊपर डालें और अच्छी तरह मिलाएं।

इसे गर्म या ठंडा करके किसी भी रूप में परोसा जा सकता है।

Subscribe

Get weekly updates on the latest blogs via newsletters right in your mailbox.