सद्‌गुरुनदी अभियान रैली आठवें दिन चेन्नई पहुंची। चेन्नई में हुए कार्यक्रम में चेन्नई के मुख्य मंत्री सहित कई गणमान्य अतिथियों ने हिस्सा लिया। अपोलो हॉस्पिटल्स समूह के चेयरमैन श्री प्रताप रेड्डी, एन सी सी कैडेट और  सी आर पी ऍफ़ के दौ सौ जवानों ने भी इसमें हिस्सा लिया। देखते हैं चेन्नई कार्यक्रम की तस्वीरें

वण्णकं चेन्नई - समय है कुछ करने का

कई शहरों से गुज़रते हुए नदी अभियान पहुंचा तमिलनाडु राज्य की राजधानी चेन्नई।  मौसम गर्म था।  दक्षिण भारत के कई तटीय इलाकों में इस तरह की गर्मी रहती है। चेन्नई के निवासियों के लिए यह कोई आश्चर्य की बात नहीं थी। बड़े प्यार से वे इसे चेन्नई का स्वाभाविक मौसम कहते है।

नदी अभियान का कार्यक्रम चेन्नई के वाई एम सी ए मैदान में हुआ।  15000 उत्सुक दर्शकों की संख्या इस अभियान की सफलता को दर्शा रही थी।  लोग समय से पहले रैली स्थल पर पहुँच गए थे ताकि कार्यक्रम को कोई हिस्सा छूट न जाए।  नदी अभियान का  समर्थन करने के लिए चेन्नई से एन सी सी के करीब 500 केडेट्स वाई एम सी ए मैदान में इकट्ठा हुए। सीआरपीएफ़ के 180 जवानों ने भी वहां आकर नदी अभियान के प्रति अपनी वचनबद्धता ज़ाहिर की। इसके अलावा सईदापेट कॉर्पोरेशन स्कूल की 6 से 9 कक्षा के विद्यार्थी भी वह आए थे। कार्यक्रम की शुरुआत साउंड्स ऑफ़ ईशा की प्रस्तुति से हुई। ईशा संस्कृति के छात्रों ने नदी भारतम पेश किया।

नदी अभियान के इस कार्यक्रम में कई विशिष्ठ मेहमान आये थे जिनमे प्रमुख है तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थिरु ई के पलानिस्वामी, थिरु ओ पन्नीर सेल्वम, उप मुख्यमंत्री, तमिलनाडु, थिरु सेनगोट्टायम, मंत्री स्कूली शिक्षा, तमिलनाडु,  प्रताप सी रेड्डी, चेयरमैन अपोलो हॉस्पिटल, श्रीमती सुधा रघुनाथन, कर्णाटक शास्त्रीय गायिका और प्रसिद्द अभिनेत्री श्रीमती सुहासिनी मणिरत्नं।

नदी अभियान - देखें लाइव – आठवें दिन हुए चेन्नई कार्यक्रम की झलकें-16 थिरु सेनगोट्टायम

नदी अभियान - देखें लाइव – आठवें दिन हुए चेन्नई कार्यक्रम की झलकें-6 डिंडीगल श्रीनिवासन

Subscribe

Get weekly updates on the latest blogs via newsletters right in your mailbox.

 

नदी अभियान - देखें लाइव – आठवें दिन हुए चेन्नई कार्यक्रम की झलकें-7 ईशा संस्कृति द्वारा भारतम् महाभारतम् की प्रस्तुति

 

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थिरु ई के पलानिस्वामी ने कहा "यह अभियान एक राष्ट्रीय अभियान बन गया और सारे देश में जागरूकता फैला रहा है।  तमिलनाडु सरकार राज्य की ज़मीन पर सद्‌गुरु को पेड़ लगाने में पूरा सहयोग देगी।  मैं आपसे अनुरोध करूंगा की आइये इस अभियान को शुरू करने के लिए सद्‌गुरु का अभिवादन करें।  एक सितम्बर को 13 हज़ार से ज़्यादा चेन्नई निवासियों ने नदी अभियान में हिस्सा लिया था। "

तमिलनाडु के उप मुख्यमंत्री ओ पन्नीर सेल्वम ने कहा "चेन्नई में इस ऐतिहासिक क्षण में सद्गुरु ने यह विशाल कार्य शुरू किया है।  नदियों ने तमिलों की इस धरती को उपजाऊ बनाया और अब हम उनको  सूखता हुआ देख रहे हैं। इस अभियान को शुरू करने के लिए मैं सद्‌गुरु का धन्यवाद करता हूं।

नदी-अभियान-देखें-लाइव-–-आठवें-दिन-हुए-चेन्नई-कार्यक्रम-की-झलकें थिरु ओ पन्नीर सेल्वम

 

अपोलो हॉस्पिटल्स के चेयरमैन प्रताप सी रेड्डी ने रैली का समर्थन करते हुए कहा कि " अगर देश को तरक्की करनी है और लोगो को अच्छा करना है तो आपकी रैली फॉर रिवर्स का सफल होना बहुत ज़रूरी है। " उन्होंने सद्‌गुरु को इस रैली के लिए धन्यवाद भी दिया।

नदी अभियान - देखें लाइव – आठवें दिन हुए चेन्नई कार्यक्रम की झलकें-10 श्री प्रताप रेड्डी

 

रैली को सम्बोधित करते हुए सद्‌गुरु ने सभी का आह्वाहन किया " मैं चाहता हूँ 6 करोड़ तमिल लोग उठ खड़े हों और इस स्थिति को बदल दें।  सुनिश्चित करें की पेड़ ऊगे, पानी बहे आलस्य  ज़िम्मेदारी से, मैं जब तमिलनाडु से चला जाऊंगा तब भी क्या आप रैली को जारी रखेंगे ? अगर इसे कार्यान्वित  कानून  बनाना है तो इसे जनता का समर्थन चाहिए" ।

नदी अभियान - देखें लाइव – आठवें दिन हुए चेन्नई कार्यक्रम की झलकें-11 दर्शकों का आह्वान करते सद्‌गुरु