वैसे तो गुजरात के काफी सारे व्यंजन आपने खाए होंगे और आप पसंद भी करते होंगे। लेकिन क्या कभी आपने उन्हें घर में बनाने की कोशिश की है? यदि नहीं तो आइए आज ही कोशिश करके देखिए एक आसान से व्यंजन खांडवी को बनाकर। यह व्यंजन घर में भी आसानी से बनाया जा सकता है।

खांडवी की रेसिपी

सामग्री:

  1. बेसन: सवा कप
  2. ताजी अदरक: एक इंच का टुकड़ा
  3. हरी मिर्च: दो
  4. तेल: चार चम्मच
  5. नमक: स्वादानुसार
  6. चीनी: स्वादानुसार
  7. हल्दी पाउडर: आधा छोटा चम्मच
  8. नीबू का रस: एक छोटा चम्मच
  9. सरसों दाना: एक छोटा चम्मच
  10. सफेद तिल: एक छोटा चम्मच
  11. ताजा नारियल: दो छोटे चम्मच (कसा हुआ)
  12. ताजी हरी धनिया: कुछ डंडियां
  13. पानी: ढाई कप

रेसिपी :

  1. बेसन को छलनी से छानकर एक डोंगे में रख लें।
  2. अदरक और हरी मिर्च को पतले पेस्ट में पीस लें।
  3. अब कुछ थालियों के पिछले हिस्से या किचन के मार्बल स्लैब या टेबल टॉप को थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कर लें।
  4. बेसन में अदरक मिर्च का पेस्ट, नमक, चीनी, हल्दी, नीबू का रस व पानी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
  5. ध्यान रखें कि इस मिश्रण में गांठें न रह जाएं।
  6. इस मिश्रण को एक मोटी तली वाले बर्तन में हल्की आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं।
  7. इसे तब तक पकाएं, जब तक यह एक चिकने गाढ़े घोल में न बदल जाए।
  8. अब इस घोल को जल्द से जल्द गर्मागर्म चिकनाई वाली थाली के पिछले हिस्से या मार्बल टॉप पर फैला दें।
  9. इसे जितना संभव हो उतना पतला फैलाएं।
  10. जब यह ठंडा हो जाए तो इसे दो इंच की पट्टी में फैला लें और हर पट्टी को मजबूती से लपेटते हुए रोल बना लें।
  11. अब दो चम्मच तेल गर्म करें, इसमें सफेद तिल व सरसों दाना डालें।
  12. जब सरसों दाना चटकने लगे तो इन्हें रोल्स पर डाल दें।
  13. इस पर कसा हुआ नारियल व बारीक कटी हुई हरी धनिया डाल कर सजाएं।

नोट : आप चाहें तो सजावट के लिए इस पर अनार के दाने भी डाल सकते हैं।

Subscribe

Get weekly updates on the latest blogs via newsletters right in your mailbox.