Main Centers
International Centers
India
USA
FILTERS:
SORT BY:
कुछ अद्भुत बनाने के लिए किसी विशेष बुद्धि या योग्यता की जरूरत नहीं होती — आप जो करना चाहते हैं, बस उसके प्रति पूरी तरह से समर्पित हो जाइए।
तनाव में आपकी बोध-क्षमता खत्म हो जाती है। शिथिलता में भी बोध-क्षमता नहीं होती। जब आप तीव्र और सहज होते हैं, केवल तभी आप हर चीज को बिल्कुल वैसा देख सकते हैं जैसी वह है।
हमारे पूर्वजों के बिना हमारा अस्तित्व संभव न होता। पिछली पीढ़ियों के योगदान को महत्व देना समझदारी है।
केवल आपके भौतिक शरीर को सीमा की जरूरत है। आपकी बाकी सभी चीजें असीम हो सकती हैं।
भक्ति एक ऐसी अवस्था है जहां आप खुद मौजूद नहीं होते – जीवन बस एक खास मिठास और सुंदरता बनकर आपके भीतर से बहता है।
अगर आपके आस-पास के लोग आपके लिए आपकी अपनी इच्छाओं से ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाएं, तो आपका जीवन सरल और अद्भुत हो जाएगा।
समाज को मानव चेतना को नहीं गढ़ना चाहिए, बल्कि मानव चेतना द्वारा समाज गढ़ा जाना चाहिए।
मन एक शक्तिशाली साधन है। आपके द्वारा पैदा किया गया हर विचार और हर भावना आपके शरीर के रसायन को बदल देती है।
मानव मन की सुंदरता यह है कि वह कल्पना कर सकता है, और बदसूरती यह है कि वह कल्पना में खो सकता है।