FILTERS:
SORT BY:
हमारा जीवन सुंदर इसलिए नहीं बनता कि हम परफेक्ट हैं। हमारा जीवन सुंदर इसलिए बनता है क्योंकि हम जो कुछ भी करते हैं, उसमें अपना पूरा दिल लगा देते हैं।
मेमोरी एक ट्रेडमिल की तरह है। यह आपको बहुत कसरत कराती है, लेकिन आपको कहीं लेकर नहीं जाती।
अगर कोई चीज आपको प्रेरित कर सकती है, तो कोई दूसरी चीज आपको हतोत्साहित भी कर सकती है। स्पष्टता, सहजता से आगे बढ़ने का एकमात्र तरीका है।
धारणाएं मोतियाबिंद की तरह होती हैं। वे आपको स्पष्ट रूप से देखने नहीं देतीं।
आप किसी परिस्थिति को कैसे संभालते हैं, वह पूरी तरह से आपके हाथ में नहीं होता। लेकिन आप खुद को कैसे संभालते हैं, यह पूरी तरह से आपके अपने हाथ में है।
अगर आप सृष्टि को वैसे देखें जैसी यह है, तो यह असीम सौंदर्य से भरी है।
जीवन में सबसे महत्वपूर्ण चीज संतुलन है। अगर संतुलन न हो, तो आपका अपना शरीर और मन ही आपके खिलाफ काम करने लगेंगे।
निश्चलता, अस्तित्व का मूल है। मेरी कामना है कि आप अपने उस वास्तविक मूल स्वरूप को जान सकें।
हर काम ऐसे करें जैसे यह आपका आखिरी काम हो। न कुछ रोककर रखने के लिए है, और न ही बाद के लिए बचाकर रखने के लिए।
जो व्यक्ति लगातार यू-टर्न लेता रहता है, जाहिर है कि वह कहीं जाना नहीं चाहता।