गुरु पूर्णिमा – इंसानी क्षमता का उत्सव

गुरु पूर्णिमा, भौतिक प्रकृति से ऊपर उठने की इंसानी क्षमता का, और आदियोगी, जिन्होंने इसे संभव बनाया, उनकी महानता का उत्सव है। - सद्गुरु

Guru Purnima Quotes in Hindi

Guru Purnima Quotes in Hindi - Quote 1

मेरी कामना है कि आप अपने जीवन के वास्तविक मकसद और क्षमता को पहचानें। इस गुरु पूर्णिमा पर मेरा आशीर्वाद आपके साथ है। - सद्गुरु

Guru Purnima Quotes in Hindi - Quote 2

भगवान शिव - आदियोगी या पहले योगी, और आदिगुरु या प्रथम गुरु

योगिक संस्कृति में हम शिव को ईश्वर के तौर पर नहीं देखते। हमारे लिए शिव आदियोगी यानी पहले योगी और आदि गुरु यानी पहले गुरु हैं। - सद्गुरु

Guru Purnima Quotes in Hindi - Quote 3

आदि योगी ने मानवता को योग विज्ञान प्रदान किया, जो आत्म रूपांतरण का एक साधन है। ये साधन किसी जबरदस्ती की वजह से कायम नहीं रहा है, बल्कि अपनी कुशलता और प्रभाव की वजह से कायम रहा है। - सद्गुरु

Guru Purnima Quotes in Hindi - Quote 4

आदियोगी आत्मिक कल्याण की एक ऐसी प्राचीन और शानदार तकनीक के प्रतीक हैं, जो धर्म के प्रारंभ से भी पहले की है। - सद्गुरु

Guru Purnima Quotes in Hindi - Quote 5

आदि योगी का महत्व यह है कि उन्होंने मानव चेतना को ऊपर उठाने के ऐसे तरीके प्रदान किए, जो हर काल के लिए प्रासंगिक है। - सद्गुरु

Guru Purnima Quotes in Hindi - Quote 6

आदियोगी, आत्म रूपांतरण के साधनों का स्रोत, एक प्रतीक व एक संभावना हैं - जिनसे आप खुद को रूपांतरित करके अपना जीवन खुद रच सकते हैं। - सद्गुरु

Guru Purnima Quotes in Hindi - Quote 7

आदियोगी आपको सभी रोगों, दुखों व गरीबी और सबसे बड़ी चीज जीवन और मृत्यु की प्रक्रिया से मुक्ति दिलाते हैं। - सद्गुरु

Guru Purnima Quotes in Hindi - Quote 8

Subscribe

Get weekly updates on the latest blogs via newsletters right in your mailbox.
आदियोगी का संबंध अतीत से नहीं है। आदि योगी भविष्य से जुड़े हैं। - सद्गुरु

Guru Purnima Quotes in Hindi - Quote 9

आदियोगी धर्म के बारे में बात नहीं करते। आदियोगी उस जिम्मेदारी की बात करते हैं, जो अपने जीवन की प्रक्रिया को अपने हाथों में लेने की क्षमता है। - सद्गुरु

Guru Purnima Quotes in Hindi - Quote 10

इंसान खुशी पाने के लिए मादक पदार्थों व शराब के रूप में रसायनिक चीजों का सहारा लेता है, उसे यह अहसास नहीं होता कि आनंद के सारे रसायनों के तत्व खुद उसके भीतर छुपे हुए हैं। एक ओर पूरी तरह से मादकता में डूबे होना, और दूसरी तरफ अपने भीतर से जाग्रत होना - ये संभव है। आदियोगी का यही सार तत्व है। - सद्गुरु

Guru Purnima Quotes in Hindi - Quote 11

मैं चाहता हूं कि दुनिया यह जाने कि योग के जन्मदाता आदियोगी - यानी खुद शिव ही हैं। - सद्गुरु

Guru Purnima Quotes in Hindi - Quote 12

आदियोगी दुनिया को मुक्ति की ओर ले जाने वाली एक भव्य उपस्थिति हैं। - सद्गुरु

Guru Purnima Quotes in Hindi - Quote 13

आदियोगी सभी धर्मों के आने से पहले से हैं। उनकी विधियों की सार्वभौमिकता का उत्सव मानाने के लिए, आदियोगी का यह भव्य चेहरा 112 फीट ऊंचा है। - सद्गुरु

Guru Purnima Quotes in Hindi - Quote 14

आदियोगी ने ज्ञान का जो आधार तैयार किया, वह इस धरती पर आध्यात्मिक कहलाई जाने वाली लगभग हर चीज़ का मूल स्रोत है। - सद्गुरु

Guru Purnima Quotes in Hindi - Quote 15

यौगिक संस्कृति में शिव को ज्ञान व मुक्ति के स्रोत आदियोगी यानी प्रथम योगी के तौर पर देखा जाता है। - सद्गुरु

Guru Purnima Quotes in Hindi - Quote 16

अगर आप अगले पल में एक बिल्कुल नए जीव के रूप में जाना चाहते हैं - तो उसका मार्ग शिव हैं। - सद्गुरु

Guru Purnima Quotes in Hindi - Quote 17

हम जिस परम संभावना को शिव का नाम देते हैं - वो बहुत जीवंत व सुलभ है, और वो हमेशा से ही ऐसी रही है। - सद्गुरु

Guru Purnima Quotes in Hindi - Quote 18

गुरु की महिमा

गुरु का काम ग्रंथों या पुराणों की व्याख्या करना नहीं है, बल्कि उसका काम आपको जीवन के एक दूसरे आयाम में ले जाना है। - सद्गुरु

Guru Purnima Quotes in Hindi - Quote 19

 

गुरु भौतिकता से परे का द्वार है। गुरु सिर्फ इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि जो उससे परे है, वो महत्वपूर्ण है। - सद्गुरु

Guru Purnima Quotes in Hindi - Quote 20

गुरु कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है, जो आपको रास्ता दिखाने के लिए मशाल लेकर खड़ा रहता है। वह खुद ही जलती मशाल है। - सद्गुरु

Guru Purnima Quotes in Hindi - Quote 21

गुरु इंसान के लिए बैसाखी नहीं, बल्कि एक पुल होता है। - सद्गुरु

Guru Purnima Quotes in Hindi - Quote 22

गुरु एक उत्प्रेरक(कैटेलिस्ट) है। उसकी मौजूदगी आध्यात्मिक प्रक्रिया को सक्रीय करती है, ऊँचा उठाती है, और तीव्र करती है। - सद्गुरु

Guru Purnima Quotes in Hindi - Quote 23

अतीत के गुरु और यौगिक साधना का महत्व

जिन आयामों ने कृष्ण और जीसस को कृष्ण और जीसस बनाया, वही आयाम आपके व आपके आसपास के लोगों के भीतर भी मौजूद हैं। उन आयामों के साकार होने के लिए, बस आपको ध्यान देने की जरूरत है। - सद्गुरु

Guru Purnima Quotes in Hindi - Quote 24

जीसस ने कहा था, ‘ईश्वर का साम्राज्य तुम्हारे भीतर है।’ योग उसी का अनुभव कराता है। - सद्गुरु

Guru Purnima Quotes in Hindi - Quote 25