
ईशा योग केंद्र
महाशिवरात्रि भारत के पवित्र त्यौहारों में से एक बहुत बड़ा और सबसे महत्वपूर्ण उत्सव है। साल की इस सबसे अंधेरी रात को शिव की कृपा का उत्सव मनाया जाता है। शिव को आदि गुरु या प्रथम गुरु माना जाता है, और उन्हीं से योगिक परंपरा की शुरुआत हुई थी। इस रात को ग्रहों की स्थिति ऐसी होती है कि ये मानव शरीर में ऊर्जा को शक्तिशाली ढंग से ऊपर की ओर ले जाती है। इस रात रीढ़ को सीधा रखकर जाग्रत और सजग रहना हमारी शारीरिक और आध्यात्मिक खुशहाली के लिए बहुत ही लाभदायक है।

हमारे साथ मनाएं महाशिवरात्रि
कृपा से सराबोर एक रात- हमारे साथ मनाएं महाशिवरात्रि – कृपा से सराबोर एक रात
- नृत्य और संगीत के साथ शक्तिशाली निर्देशित ध्यान प्रक्रियाएं
- सद्गुरु के साथ पूरी रात सत्संग
- सोनू निगम, दलेर मेहंदी, मोहित चौहान, शॉन रोल्डन एंड फ्रेंड्स, साउंड्स ऑफ़ ईशा और अन्य कलाकारों की प्रस्तुतियां
- आदियोगी शिव की कृपा में लीन हो जाएं!
लाभ
महाशिवरात्रि केमहाशिवरात्रि हमें प्रकृति की शक्तियों का हमारे भलाई के लिए उपयोग करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करती है। ईशा योग केंद्र में पूरी रात चलने वाला महाशिवरात्रि त्योहार एक गहरे आध्यात्मिक अनुभव के लिए आदर्श माहौल तैयार करता है।
ग्रहों की
स्थितिमहाशिवरात्रि पर ग्रहों की अनूठी स्थिति के कारण मानव शरीर के अंदर ऊर्जा कुदरती तौर पर ऊपर की ओर बढ़ती है।
भाग
लेने के तरीके
वैयक्तिक रूप से
ईशा योग केंद्र
लाइव स्ट्रीमिंग
isha.sadhguru.org पर