Main Centers
International Centers
India
USA
Wisdom
FILTERS:
SORT BY:
दुनिया आप पर जो फेंकती है, उस पर आपका कोई वश नहीं हो सकता है। लेकिन आप उसका कैसे इस्तेमाल करते हैं, वो सौ प्रतिशत आपके ऊपर है। श्री राम इसी के प्रतीक हैं।
इस दुनिया में प्रभावशाली ढंग से काम करने के लिए सबसे जरुरी चीज़ जानकारी नहीं है, बल्कि बोध व समझ की स्पष्टता है।
एकमात्र असली दौलत जो आप जीवन और मृत्यु के दौरान साथ रख सकते हैं, वो है आपके अनुभव की गहराई।
लोगों का इस्तेमाल करना और चीजों से प्रेम करना - यह जीवन की बिलकुल गलत समझ है। चीजें इस्तेमाल के लिए होती हैं। लोग प्रेम करने के लिए हैं।
आप इस दुनिया के लिए जो सबसे अच्छी चीज कर सकते हैं, वह है खुद को एक प्रसन्न और आनंदित इंसान बनाना।
जब आपके अंदर दुख या कष्ट का कोई भय नहीं रह जाता, तब आप स्वाभाविक रूप से जीवन को इसकी पूर्ण गहराई में खोजेंगे।
योग अभ्यासों और ध्यान का पूरा प्रयास एक उच्च स्तर की जीवंतता और जागरूकता की ओर बढ़ना है।
स्वास्थ्य बस नीरोग होना नहीं है, बल्कि एक संपूर्णता है, जिसमें शारीरिक, मानसिक, और आध्यात्मिक खुशहाली शामिल है।
जिस चीज के बारे में आप नहीं जानते उसके बारे में धारणाएं पालने से आप अज्ञानी ही रह जाएंगे, यह पक्की बात है।
मनुष्य होने का मतलब है जीवन के हर रूप को सहृदयता से देखना।
आपको जो चीजें पसंद नहीं हैं उनके साथ खुशी से रहना सीखना, जीवन में एक बहुत बड़ा सबक होता है।
आप इसे चाहे भय, क्रोध, घृणा या अपराध-बोध कहें – मूल रूप से इसका मतलब यह है कि आपके विचार और भावनाएं आपके खिलाफ काम कर रही हैं।