जैसे एक साधारण सा कीड़ा, सुन्दर पंखोंवाली तितली में बदल जाता है, उसी तरह योग इंसान को रूपांतरित करके उसे मुक्त करता है, ताकि वह अपनी परम प्रकृति को जान सके।  

एक कीड़े (कैटरपिलर) के बारे में एक बहुत सुंदर कहानी है। जिसने अपना अधिकतम जीवन इसी सोच में बिता दिया कि उसका जीवन केवल खाने व सोने के लिए और बाकी कीड़े जो करते हैं वही काम करने के लिए है। फिर भी वह अपने जीवन से नाखुश था। किसी तरह से उसे यह पता चला कि उसके जीवन का एक और आयाम भी है, जिससे वह अभी तक अनजान है।

Subscribe

Get weekly updates on the latest blogs via newsletters right in your mailbox.

फिर किसी दिन एक अजीब लालसा से प्रेरित होकर, उसने निश्चय किया कि अब वह एकदम शांत और स्थिर रहेगा। उसने एक पेड़ की टहनी से लटक कर अपने चारों ओर एक सुरक्षा कवच बुन लिया। कवच के अंदर इस तरह स्थिर बैठने से उसे बेचैनी और असुविधा भी हुई, परंतु वह अपने निश्चय पर अडिग रहा और अपना धैर्य नहीं छोडा। उसे अपने इस धैर्य का बहुत खूबसूरत फल मिला, क्योंकि जब वह कवच टूट कर अलग हुआ, तब उसके अंदर पहले वाला साधारण कीड़ा नहीं था, बल्कि एक सुंदर रंगबिरंगी, दमकती हुई तितली बाहर निकली, जिसने आकाश को चकित कर दिया। उसने ऊंची उड़ान भरी, क्योंकि अब उसका अस्तित्व कीडे़ की तरह सीमित न होकर उन्मुक्त और असीमित बन चुका था।

उसके धैर्य का खूबसूरत नतीजा निकला। जब वह कवच टूटा, तो उसमें से वह पहले वाला कीड़ा नहीं, बल्कि एक सुंदर रंगबिरंगी, दमकती हुई तितली बाहर निकली जिसने आकाश को चकित कर दिया!

 

 मानो इस कीडे़ का एक नया जन्म हुआ हो, अब वह किसी सुंदर जादुई चीज में रूपांतरित हो गया था।
एक बार रूपांतरित होने के बाद, इस तितली का फिर से कीड़े में बदलना नामुमकिन था। कवच के अंदर वह कीड़ा अपने आंतरिक प्राणी के साथ एक हो गया और उस मिलन में वह अपने परम स्वभाव को उपलब्ध हो गया। कवच के अंदर जो भी घटित हुआ, उस प्रक्रिया को योग कहा जा सकता है। योग मुक्त होने का एक मार्ग है।

योग मनुष्य को रूपांतरित करके मुक्त करता है। इससे वह अपने परम स्वभाव को उपलब्ध हो जाता है। पशुओं से भिन्न मनुष्य का जीवन बस किसी तरह से जीवन-निर्वाह करने के लिए नहीं है। उसका जीवन लगातार रूपांतरण के लिए है। एक मनुष्य के रूप में विकास करने का अर्थ है:  अपनी सीमाओं के प्रति जागरूक होना और सच्ची लगन के साथ अपने परम स्वभाव को पाने की दिशा में हरदम कोशिश करना और ऐसा करने में हम सब सक्षम हैं।